चुनाव प्रभावित करने वाले सात पर गैंगेस्टर-सात पर मिनी गुण्डाएक्ट से मची हलचल
चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के क्रम में गैंग लीडर व गैंग सदस्यों के भौतिक व आर्थिक लाभ अर्जित कर जनता में भय पैदा करने वाले सात लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर व सात के खिलाफ मिनी गुण्डाएक्ट की कार्यवाही की है। इससे अपराधी तत्वों में खलबली मची है।
बुधवार को कर्वी कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कच्ची छावनी कर्वी के निवासी रवि मिश्रा उर्फ पुनीत पुत्र रामचन्द्र, अखिलेन्द्र प्रताप उर्फ नितिन कुरील पुत्र रमेशचन्द्र निवासी पुरानी बाजार, रवि केवट पुत्र बेनी माधव निवासी कच्ची छावनी, नरेन्द्र पटेल उर्फ छोटू पुत्र सुदामा सिंह निवासी धुस मैदान के खिलाफ 2/3 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। कर्वी कोतवाल ने मनोज बेलौंहा उर्फ मनोज द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार, सुग्गा बेलौंहा उर्फ विजय कुमार पुत्र बालकृष्ण उर्फ छोटा व नीरज मिश्रा पुत्र सुन्दरलाल निवासी शोभा सिंह का पुरवा के खिलाफ भी 2/3 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।
इसी क्रम में बरगढ थानाध्यक्ष शिवमूरत यादव ने प्रभाकर द्विवेदी पुत्र राजनारायण निवासी डोंडियामाफी, रामप्रकाश उर्फ मनमाना पुत्र रामपाल कोल निवासी छतैनी, मानिकपुर थानाध्यक्ष गिरेन्द्र सिंह ने दिलीप शुक्ला पुत्र राधेमोहन निवासी सरैंया, ताराचन्द्र पुत्र मोहनलाल निवासी सुभाषनगर, धनीराज पुत्र झर्री निवासी बाल्मीकिनगर, पप्पू कोल पुत्र भोला निवासी हेला व मऊ थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने रामबली पुत्र राजकुमार निवासी मनकुंवार के खिलाफ 110जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की है। इस कार्यवाही से अपराधी तत्वों में खासी खलबली मची है। ये सभी लोग विधानसभा चुनाव को किसी न किसी रुप में प्रभावित करने वाले थे। समय पर इनके खिलाफ कार्यवाही होने से हलचल मची है।
