टीएसआई ने ट्रक व चार मोटरबाइक की सीज
चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था चैकस रखने की गरज से यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बिना नम्बर प्लेट व बिना कागजात के एक ट्रक व तीन सवारी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते चार मोटरबाइकों को सीज किया है।
बुधवार को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव की टीम ने भरतकूप क्षेत्र में वाहनों की जांच की। जांच दौरान बिना हेलमेट/सीटबेल्ट/तीन सवारी/बिना नम्बर प्लेट, ओवरलोड-ओवर स्पीड वाहनों की जांच की। बिना नम्बर प्लेट व बिना कागजात के एक ट्रक व बिना नम्बर प्लेट/ बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चार मोटरबाइकों को सीज किया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का चालान भी किया।
यातायात प्रभारी ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर नियमों का पालन करने की अपील की।
