अखिलेश पाण्डेय की बहाली पर शिक्षकों में खुशी का लहर

चित्रकूट 12 जनवरी (आरएनएस)। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की बहाली पर शिक्षकों में खुशी की लहर दौड गई। शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
ज्ञात है कि बीते साल प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने शिक्षकों के हित में पूर्व बेसिक शिक्षाधिकारी के खिलाफ तमाम आन्दोलन कर शासन को पत्र लिखे थे। इससे खफा पूर्व बीएसए ने अखिलेश पाण्डेय को फर्जी ढंग से सस्पेंट कर दिया था। अखिलेश पाण्डेय शासन से पत्राचार करते रहे। नतीजतन शासन ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की बहाली पर शिक्षकों ने मऊ में उनका भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठाकर खुशी जताई। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, शारदेन्दु शुक्ला, छेदीलाल शुक्ला, गुलाब तिवारी, उमाकान्त पाण्डेय, रवि केशरवानी, संजय केशरवानी समेत तमाम शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *