राजस्व कर्मी मांगों पर डटे  

चम्पावत। चम्पावत के तहसील परिसर में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह धरने पर ही डटे रहेंगे। वहीं कर्मचारियों के धरने पर बैढने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पुष्कर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने राजस्व निरिक्षक व रजिस्ट‌ार कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने,समान कार्य समान वेतन देने,16 वे बैच के राजस्व निरिक्षक प्रक्षिक्षण व राजस्व निरिक्षक क्षेत्रों के पुनर्गढन करने और सम्वर्गीय कर्मीकों को उच्चीकृत वेतन का लाभ वर्ष 2006 से देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजीव महरा, विजय सिंह, ईश्वरी राम, सुरेश राम, हीराबल्लभ जोशी, दीपा, जीवनी कालौनी, रेखा चौधरी,उमेश सिंह, मोहित सिंह मेहता, नीरज कुमार, अनुज उप्रेती, शंकर सिंह बन्याल, छत्र सिंह बोहरा, शैलेन्द्र सिंह लडवाल,और दीपक सिंह बोहरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *