टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन को निरंतर चालू रखा जाए
पिथौरागढ़। होटल एसोसिएशन ने टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन को निरंतर चालू रखे जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को टकनपुर के व्यापारियों और मां पूर्णागिरि होटल एसोसिएशन ने मिलकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब से मथुरा से टनकपुर को अस्थाई रूप से स्पेशल रेल सेवा शुरू हुई है। तब से नगर के आस-पास के सभी होटल और व्यापार को लाभ मिला है। बताया कि दो तीर्थ मां पूर्णागिरी देवी और बांके बिहारी लाल को आपस में जोड़ने का जो रेलवे ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। उसके लिए समस्त श्याम परिवार और व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलवे से अनुरोध किया है कि 15 नवंबर से स्पेशल ट्रेन की सेवा समाप्त हो रही है। जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाए। ताकि स्थानीय लोगों का रोजगार पटरी पर लौट सके। यहां संजय बिहारी अग्रवाल, रमेश गर्ग, मयंक गर्ग, पंकज गर्ग, अनुज अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, बीना अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, संजय गर्ग, रवि कुमार, मुकेश जैन, कपिल पुनिया, सागर अग्रवाल आदि रहे।
