87 कर्मचारियों को चेक बांटे
रुड़की। दिवालिया घोषित हो चुकी कंपनी के 87 कर्मचारियों को तीस लाख रुपये से अधिक के चेक बांटे गए। इस दौरान कर्मचारियों ने लेबर इंस्पेक्टर का आभार जताया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सिरताज सिंह रांघड ने बताया कि भगवानपुर स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक ने 2019 कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था। वेतन न मिलने का मामला कोर्ट तक पहुंचा था। वहां से मामला श्रम प्रवर्तन विभाग पहुंचा। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 87 कर्मचारियों को 30.53 लाख के चेक बांटे गए हैं।
