वाराणसी में 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो

वाराणसी ……

संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के निर्णय के बाद परिवहन विभाग ने आटो रिक्शा संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पेट्रोल से चलने वाले ऑटो आने वाले दिनों में वाराणसी की सड़कों पर नहीं दिखाई देंगे. अब 31 मार्च के बाद शहर में सिर्फ सीएनजी ऑटो को चलाने की ही अनुमति होगी. सभी ऑटो चालकों को इसके लिए पत्र जारी किया गया है।
अगर किसी ने भी बिना सीएनजी किट के ऑटो चलाया तो उसका परमिट कैंसिल कर दिया जाएगा. (आरटीए) की बैठक में 31 मार्च तक हर हाल में सभी ऑटो रिक्शा को सीएनजी में कन्वर्ट कराने का निर्देश दिया गया था. दूर-दराज के ऑटो रिक्शा चालकों को छह महीने के अंदर सीएनजी किट लगाने का टाइम दिया गया है. ऑटो चलाने वाले ड्राइवरों की लिस्ट बनाई जा रही है. इन सभी को नोटिस भेजा जाएगा।
31मार्च के बाद अभियान चलाकर बिना सीएनजी किट वाले ऑटों की धरपकड़ की जाएगी. आरटीओ के मुताबिक शहर में बढ़ते प्रदुषण के चलते इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में चलने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को छह महीने का टाइम दिया गया है. बता दें कि (आरटीए) की बैठक में 31 मार्च तक हर हाल में सभी ऑटो रिक्शा को सीएनजी में कन्वर्ट कराने का निर्देश दिया गया था. पिछले महीने 25 फरवरी को आरटीए की हुई बैठक में शहर में संचालित 22500 आटो रिक्शा को सीएनजी में कन्वर्ट कराने का निर्देश मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *