पाक मंे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘औरत मार्च’
इस्लामाबाद…….
दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस मौके पर रैलियां निकाली गईं। इस दौरान पाकिस्तान में महिलाओं ने अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों को लेकर औरत मार्च किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। औरत मार्च नाम से आयोजित इन रैलियों का आयोजन कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और कई अन्य शहरों में किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी आजादी से जुड़ी तमाम मांगें रखीं।
कराची में औरत मार्च के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर सभी प्रतिबंधों का ख्याल रखते हुए औरत धरना दिया। इस दौरान औरत मार्च कराची ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, छह फुट की दूरी, मगर इंकलाब जरूरी। महिलाओं ने ‘कम उम्र की शादियां रोकें’’, ‘‘समानता महत्वपूर्ण है, प्रताड़ना नहींष् जैसे संदेशों के साथ तख्तियां ले रखी थीं। इन महिलाओं ने अपने अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। पाकिस्तान के लाहौर शहर में महिलाओं ने लाहौर प्रेस क्लब से लेकर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स की बिल्डिंग तक मार्च किया।
