महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पति को  पीटा

रुड़की।  महिला हेल्पलाइन में तारीख पर आए पति को पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर पीट दिया। जिसमें पति के मुंह पर चोट लगी। पुलिस ने तहरीर पर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को निवासी 1720 ए समोल फ्लैट धनास चंडीगढ़ निवासी सलमान खान ने बताया कि पत्नी लुबना से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जिसकी सुनवाई महिला हेल्पलाइन में चल रही है। मंगलवार को चंडीगढ़ से तारीख पर महिला हेल्पलाइन कार्यालय आया था। वहां पर पत्नी ने सास और अपने किराएदार के साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट की। जिसमें मुंह पर चोट लगी। शोर-शराबा हुआ तो कई लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। मारपीट के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि लुबना पुत्री आरिफ, हमीदा पत्नी आरिफ और इलाम निवासी इमली रोड के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *