नेता पुत्री आरुषि निशंक की बॉलीवुड में दस्तक

बॉलीवुड में एक नया खूबसूरत चेहरा नजर आने वाला है। खबर आई है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हैं। बीती रात इस फिल्म तारिणी का एक पोस्टर रिलीज किया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं। नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी पर बनी फिल्म तारिणी से वह डेब्यू करेंगी। उन्होंने यह घोषणा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की। आरुषि निशंक एक्ट्रेस या मॉडल बनने से पहले एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं। दरअसल, 19 सितंबर 2017 को वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी। स्वाति, एस। विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। इस अभियान में लगभग 254 दिन लगे। इसके साथ इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए महिला अफसर गोवा पहुंचीं। मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अभियान को खूब सराहा था। इन्हीं छह महिला नेवी अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी जल्द ही बनने जा रही है। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *