39 लोगों ने ई-श्रमिक कार्ड कैंप का उठाया लाभ

ऋषिकेश। डोईवाला में आयोजित ई-श्रमिक कार्ड कैंप में 39 लोगों ने पंजीकरण करवाया। वक्ताओं ने मजदूरों को श्रमिक कार्ड के फायदों के बारे में जागरूक किया। मंगलवार को डोईवाला में अंजली जनकल्याण एवं सामाजिक संस्था द्वारा ई-श्रमिक कार्ड कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार नागपाल ने किया। उन्होंने शिविर लगाने के लिए संस्था की सराहना की। इस दौरान 39 लोगों ने ई-श्रमिक कार्ड बनवाए। मौके पर अंजली जनकल्याण एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अंजू भंडारी, अखिल भारतीय पंचायत परिषद की ब्लॉक महिला की अध्यक्ष रेखा चौहान, पार्वती कश्यप, कांग्रेस नेता धीरेंद्र चौहान, समाजसेवी चंद्र मोहन कोठियाल, सुनील सैनी, पंकज नेगी, गौतम कुमार, शिवम सती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *