महंत रवि प्रपन्नाचार्य का नगर निगम में सम्मान 

ऋषिकेश। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महंत रवि प्रपन्नाचार्य को सम्मानित किया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि रवि प्रपन्नाचार्य के तुलसी मानस मंदिर के महंत बनने से सनातन धर्म को बढ़ावा मिलेगा। मंगलवार को नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में तुलसी मानस मंदिर के मंहत बने रवि प्रपन्नाचार्य को सम्मानित किया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बहुत शानदार कार्य किया है। इसी वजह से वे लगातार दूसरी बार शहर के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये हैं। वे सनातन धर्म के ध्वजवाहक बनकर भारतीय धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना अतुलनीय योगदान देंगे। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि नगर निगम की मेयर द्वारा देवभूमि के संत समाज का मार्गदर्शन लेकर शहर के विकास रथ को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जो उत्तराखंड के तमाम नगर निगमों के लिए एक मिसाल है। मौके पर जितेंद्र अग्रवाल, चेतन शर्मा, पवन शर्मा, विजय बडोनी, संजय धर्मोड़ा, अनिता रैना, अनिता प्रधान, कमला गुनसोला, विवेक गोस्वामी, विकास तेवतिया, प्रकांत कुमार, यशवंत रावत, नरेंद्र शर्मा, अक्षय खैरवाल, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, नवीन नौटियाल, प्रिया ढकाल, आशा, सीता, कुलदीप टंडन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *