सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 

ऋषिकेश।

डिवाइन शक्ति फाउंडेशन ने सिलाई यूनिट और कपड़ा डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत नगर की 25 युवतियों को सिलाई व कढ़ाई सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। मंगलवार को चन्द्रेश्वरनगर में संचालित परमार्थ विद्या मन्दिर एवं परमार्थ नारी सशक्ति केंद्र में डिवाइन शक्ति फाउंडेशन ने एडवांस सिलाई यूनिट और कपड़ा डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ डिवाइन शक्ति फांउडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा महिलाओं तथा किशोर-किशोरियों को ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर, अंग्रेजी भाषा, कराटे, योग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अहमदाबाद से आयी अनुभवी डिजाइनर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की शकुंतला एडवांस सिलाई यूनिट और डिजाइनिंग प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। इस प्रशिक्षण में ऋषिकेश शहर की 25 महिलाओं और किशोरियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मौके पर गंगा नंदिनी त्रिपाठी, पुष्पलता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *