तमिलनाडू के तीन पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले
ऋषिकेश। पौड़ी जनपद के चीला चेक पोस्ट में तमिलनाडू के तीन पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने मौके से वापस लौटा दिया है। इनका एंटीजन रैपिड टेस्ट किया गया। कोरोना की रफ्तार बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चेक पोस्ट पर जांच भी तेज कर दी है। जबकि मुनिकीरेती में एक भी मामला कोरोना का मंगलवार को सामने नहीं आया। यमकेश्वर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने कहा कि संक्रमित पाए गए पर्यटकों को वापस लौटा दिया गया है। जबकि मुनिकीरेती में मंगलवार को कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है।
