व्यापारियों ने उठाई समस्याएं हल करने की मांग

पौड़ी। बस स्टेशन में नाले का गंदा पानी सड़क में बहने और शुलभ शौचालय में ताले लटके होने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल पौड़ी ने कड़ी नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्याओं को हल करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम को बताया कि पिछले लंबे समय से बस स्टेशन में नाली का गंदा पानी बह रहा है। जिससे लोगों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इससे संक्रमित बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम को बताया कि बस स्टेशन में बने सार्वजनिक शौचालय में पिछले 1 महीने से ताले लटके हुए है। जिससे महिलाओं के साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने डीएम से जल्द ही इन समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *