पौड़ी में कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

पौड़ी। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर महंगाई व भ्रष्ट्राचार को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका।सोमवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से डीएम कार्यालय के बाहर तक रैली निकाली। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई व भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिल रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। जनता रोजमर्रा का सामान तक नहीं खरीद पा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिला अध्यक्षा नीलम रावत, नवल किशोर, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, संजय नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, युद्धवीर सिंह, सतीश सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *