तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद होम आइसोलेशन
रुद्रपुर। खटीमा में 31 दिसंबर को लिए गए 325 सैंपल में से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा तीनों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनके सैंपल लिए जा सकें। कोरोना पॉजिटिव आए तीन लोगों में से दो छिनकी और एक आवास विकास कालोनी निवासी हैं।
