यूजर चार्ज के खिलाफ युंका करेगा आंदोलन
बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा यूजर चार्ज लागू करने के विरोध में युकां मुखर होने लगी है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन ने भावी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। तय किया गया कि यदि पालिका नहीं चेती तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका मनमानी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज को जल्दी नहीं हटाया गया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में 29 दिसंबर को पंत चौक में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। इसके बाद भी पालिका नहीं चेती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, आरिफ, गोकुल परिहार, हिमांशु जोशी, जयदीप कुमार, पंकज मनराल आदि लोग मौजूद थे।
