थाना दिवस पर पहुंची 15 शिकायतें

 

बागेश्वर। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित थाना दिवस में जिले में 15 शिकायतें पहुंची। सभी शिकायतों का पुलिस अधिकारियों ने समाधान भी कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में बैजनाथ थाने में थाना दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई तथा थाने में आकर होने वाली परेशानी से भी रूबरू कराया। सीओ ने थानाध्यक्ष बैजनाथ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली बागेश्वर में आयोजित थाना दिवस पर जगदीश सिंह ढकरियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने समस्याएं सनीं।थाना प्रभारी कांडा, कौसानी, झिरौली में भी लोग पहुंचे। थाना दिवस पर पुरे जिले में 220 पहुंचे। 15 शिकायतें दर्ज हुईं। इस दौरान पुलिस ने साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों आदि की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *