मंत्रिमण्डल में बदलाव की सुगबुगाहट

भोपाल,

निगम-मंडल में नियुक्तियों के बाद अब शिवराज मंत्रिमण्डल में भी बदलाव की चर्चा शुरु हो गई है। सत्ता-संगठन के सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव को अब मात्र दो साल से कम समय बचा है इसलिए मंत्रिमण्डल में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टीम में चार पद खाली हैं, इसके अलावा कुछ लोगों को हटाया भी जा सकता है। संगठन में भी क्षेत्रीय संगठन मंत्री के पद पर कुछ नेताओं को तैनात किए जाने की संभावनाएं बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *