क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा देकर ठेका

देहरादून। क्रेडिट कार्ड से रिवार्ड प्वाइंट वापस दिलने का झांसा देकर साइबर ठग ने कार्ड की जानकारी लेकर 70,195 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर धोखाधड़ी को लेकर दिनेश चंद्र निवासी साईं विहार, बनियावाला ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। बीते 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। काल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर से जुड़ा बताया। पीड़ित को झांसा दिया कि वह तीन साल से रिवार्ड प्वाइंट वापस नहीं ले रहे हैं। उसने रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद कार्ड से रकम ट्रांसफर की गई। एसओ वसंत विहार नरेश राठौर ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *