सीएम ने दिए चंपावत में भोजनमाता प्रकरण में जांच के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राजकीय इंटर कालेज सूखीढ़ाग (चंपावत) में भोजन माता प्रकरण की जांच कर अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जीआईसी सूखीढांग में भोजनमाता के रिटायरमेंट के बाद नवंबर माह में एक भोजन माता की नियुक्ति हुई थी। ज्वाइनिंग से पहले उसे हटा दिया और विद्यालय प्रशासन ने दिसंबर माह के पहले हफ्ते दूसरी नियुक्त कर दी। इस बीच कुछ अवांछनीय तत्व सक्रिय हो गए और कुछ बच्चों ने स्कूल में मिड डे मिल का बना खाना छोड़ दिया। सीएम धामी ने डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे को मौके पर जाकर इस मामले की जांच के निर्देश दिए। कहा कि जो भी तत्व माहौल खराब कर रहे हैं, उन पर निगरानी रख कार्रवाई की जाए। उधर, डीआईजी भरणे ने बताया कि तीन-तीन भोजन माताओं की नियुक्ति से यह भ्रांति पैदा हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *