मारपीट और रुपये लूट ले जाने आरोप में मुकदमा

देहरादून। ब्राह्मणवाला निवासी व्यक्ति से चार परिचितों समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और मोबाइल फोन व तीस हजार रुपये नगदी लूट ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पक्टर पटेलनगर रविद्र यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रकरण को लेकर अफरोज खां निवासी निकट रिवरेन पब्लिक स्कूल, ब्राह्मणवाला ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बीते बुधवार शाम वह आजाद कॉलोनी से वैक्सीन लगवाकर घर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनकी बाइक रुकवाई। इनमें पीड़ित का पड़ोसी शहजाद , शाहरुख निवासी लोहियनगर, निरंजनपुर, अदनान निवासी महबूब कॉलोनी, अरशन निवासी ब्राह्मणवाला समेत छह लोग शामिल थे। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित की बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद उसका मोबाइल और जेब से तीस हजार रुपये नगदी लूट ले गए। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *