कांग्रेस भवन में मारपीट कोई नई बात नहीं: चौहान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही रार और कांग्रेस भवन में प्रदेश महामंत्री से हुई मारपीट पर चुटकी है। कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र सिर फुट्टवल व गुटबाजी ही है। शुक्रवार को चौहान ने कहा कि कांग्रेस भवन में मारपीट कोई नई बात नहीं है।खुद को लोकतान्त्रिक कहने वाली कांग्रेस का यही असली चेहरा है। गुटों में बंटी कांग्रेस में नेताओं और समर्थकों के बीच ऐसी घटना होना आम बात है। स्वघोषित चाहत हरीश रावत को भी कांग्रेस ने ठुकरा दिया और अब पार्टी में सिर फुट्टवल की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से भटक चुकी है, इसीलिए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखाया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस चेत नहीं रहे हैं। वहां गुटबाजी इस कदर हावी रही की सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं बोल पाए,क्योंकि वहां पर भी दहाई के अंक में कई गुट थे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि कांग्रेस में चल रही इस गुटबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष भी खामोश हैं। पूरे पांच साल जन मुद्दों पर ख़ामोशी के बाद अब मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई जो कि हास्यास्पद है। कांग्रेस राज्य गठन से लेकर अब तक जन मुद्दों पर असफल साबित हुई। कांग्रेस के भीतर वर्चस्व की जो लड़ाई चल रही है, उसने यह साबित किया है कि वह सरकार और विपक्ष दोनों ही जगह असफल रही है। अब फिर जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *