जयंती पर इंद्रमणि बडोनी को याद कर श्रद्धांजलि

देहरादून। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्तराखंड के गांधी स्व। इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किए। शुक्रवार को घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी राज्य निर्माण आंदोलन के प्रणेता थे, उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन को गांधीवादी तरीके लड़ा है। राज्य निर्माण को जन जागरूकता अभियान चलाया और लोगों में राज्य निर्माण की अलख जगाई। इस मौके पर ज्य आंदोलनकारी विपुल नौटियाल, प्रदीप कुकरेती, पूरण सिंह लिंगवाल, मोहन क्षेत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *