गो मंत्रालय की स्थापना करे सरकार: गोपालमणि

 

ऋषिकेश। कथा मर्मज्ञ गोपालमणि महाराज ने कहा कि गो वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो मंत्रालय की स्थापना केंद्र सरकार को करनी चाहिए। साथ ही गो को राष्ट्र माता का संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। त्रिवेणीघाट परिसर में आयोजित धेनुमानस गो कथा के तीसरे दिन गुरुवार को गोपाल मणि महाराज ने कहा कि दुनियां की सबसे बड़ी औषधि है पंचगव्य, जो गोमाता से प्राप्त पांच चीजों से मिलकर बनता है। आचार्य सीता शरण ने कहा कि हम सब वृथा अभिमान में रहते हैं कि मेरे पास इतना। जबकि सत्यता तो यही है कि लक्ष्मी पति तो वो नारायण स्वयं हैं। जिसके पास जो कुछ भी है सब उस प्रभु का और उस प्रभु का दिया ही है। मौके पर हैदराबाद से अयप्पा सेवा समिति के प्रमुख स्वामी बालकृष्ण, स्वामी योगेश प्रभु, प्रवीण कुमार, मंगलेश, श्रीनू, सिंधु,अस्सी वरुणा पीठ के महंत पूज्य आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल, चंदना साधुका, सुमन साधुका, प्रेम चंदानी, आरके सूरी,बृजलाल रतूड़ी, यशवंत रावत, आनंद रावत, मंजू भंडारी, शशि भंडारी, सावित्री पंवार, डा. सीता जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *