राहुल, अमित व आयुष रहे अव्वल
ऋषिकेश। एमआईटी ढालवाला में गणित दिवस पर मॉडल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राहुल भंडारी, अमित सिंह व आयुष के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को मार्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढ़ालवाला में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान निदेशक रवि जुयाल, आईक्यूऐसी कोऑर्डिनेटर प्रो. ज्योति जुयाल, विज्ञान विभागाध्यक्षा प्रो. कौशल्या डंगवाल, कार्यक्रम कन्वेनर डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। निदेशक रवि जुयाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरूरी है। इससे छात्रों को नई नई चीजें सीखने को मिलती हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के राहुल भंडारी, अमित सिंह व आयुष के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष के गौरव उनियाल, लविश पाल व प्रीति रावत के ग्रुप ने द्वितीय, बीएससी तृतीय वर्ष के गौरव कुमार व करन कुमार के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर आषीश गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर अश्विनी कुमार, डा. एसके सिंह, डा. माधुरी कौशिश लिली, डा. कनिका गुप्ता, डा. कमलेश भटट्, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. अनिता पांडेय, शुभम ग्वाडी, सलोनी बिष्ट, आंचल अग्रवाल, आकृति, मनिशिका, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
