विस चुनाव में महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

ऋषिकेश।  इस बार विधानसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। ऋषिकेश विस के शहरी क्षेत्र में पहली बार पांच महिला मतदेय स्थल बनेंगे। जहां पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मी सभी महिलाएं ही डयूटी संभालेंगी। इसके लिए तहसील प्रशासन ने मतदेय स्थल चिह्नित कर लिए हैं। बुधवार को तहसीदार डा. अमृता शर्मा ने राजस्व टीम के साथ शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जहां महिला मतदेय स्थल बनाया जा सके। तहसीलदार ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहली बार महिला मतदेय स्थल बनेंगे। जहां चतुर्थश्रेणी, सुरक्षा कर्मी से लेकर मतदान अधिकारी सभी महिलाएं होंगी। बताया कि इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को ओर अधिक सार्थक बनाना है। तहसीलदार ने बताया कि पांच मतदान केंद्रों में महिला मतदेय स्थल चिह्रित कर लिया है। रिपोर्ट जिला निर्वाचन आयोग को प्रेषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *