वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जैव विविधता को बचाए रखना जरूरी

विकासनगर।

वन विभाग की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं को जैव विविधता की जानकारी देने के साथ ही जंगलों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण लेने पहुंचे दून स्कूल सेलाकुई के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने माजरी अनुभाग के जंगल में जाकर विभिन्न पेड़ पौधों की प्रजाति की जानकारी भी ली। जंगल में वनस्पतियों की जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी लायक राम रतवाल ने छात्रों को बताया कि पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जैव विविधता को बनाए रखना जरूरी है। जंगलों की जैव विविधता मानव के साथ ही जंगली जानवरों पर भी प्रभाव डालती है। बताया कि वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जैव विविधता को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने विभिन्न पेड़ पौधों के औषधीय और आर्थिक महत्व की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी। इस दौरान वन दरोगा जगदीश बमराड़ा, बीट प्रभारी प्रदीप चौहान, गीता राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *