-हरक सिंह रावत की मुफ्त बिजली की घोषणा जुमला साबित: कोठियाल

देहरादून।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत की मुफ्त बिजली की घोषणा जुमला साबित हुई है। कहा कि हरक सिंह रावत के बयान से ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को मुफ्त बिजली देने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही उन्होंने हरीश रावत व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुफ्त बिजली पर खुली बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सत्ता पर खास आदमी बैठे रहेंगे, तब तक आम आदमी के हक की बात नहीं हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *