अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के शाइन सिटी गेट के पास से दो अभियुक्तों को पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम अमित कुमार उर्फ श्रवण कुमार पुत्र स्वर्गीय नीलकंठ और मुन्नू पुत्र बाबूलाल निवासीगण सरैया बाजार बीकेटी बताया है। वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त रामजी शुक्ला पुत्र स्वर्गीय प्रेम सागर शुक्ला निवासी पहाड़पुर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा माल थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने पर आना पत्नी राम पाल निवासी ग्राम बर्ड कोरबा को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
