भाजपा के घोषणा पत्र के लिए जनता दे अपना सुझाव: अग्रवाल

ऋषिकेश।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रचार प्रसार के लिए विजय रथ रवाना किया गया। विजय रथ में लगी एलईडी के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इसके जरिए भाजपा घोषणा पत्र के लिए लोगों के सुझाव संकलित करेगी। शनिवार को दून मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 70 विधानसभाओं में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विजय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार प्रसार विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। भाजपा द्वारा प्रदेश के लिए जो चुनावी घोषणा पत्र बनाया जा रहा है, उस घोषणा पत्र के लिए स्थानीय लोगों के सुझाव इस रथ के माध्यम से एकत्रित किए जाएंगे। जनता अपने सुझाव इस रथ में लगी सुझाव पेटिका में डाल सकते हैं। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है और उन सभी बातों को विजय रथ के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। रथ में एलईडी टीवी लगी हुई। जिसमें लोग सरकार की योजनाओं को देख व सुन पाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच में यह विजय रथ चलाया जाएगा। विजय रथ कार्यक्रम के ऋषिकेश संयोजक रविन्द्र सिंह राणा ने ऋषिकेश मंडल से भूपेंद्र राणा, वीरभद्र मंडल से सुंदरी कंडवाल, श्यामपुर मंडल से विजेंद्र राणा को प्रभारी नियुक्त किया गया। यह सभी अपने-अपने मंडल के अंतर्गत विजय रथ की व्यवस्था देखेंगे तथा जनमानस से सुझाव आमंत्रित कर सुझाव पेटिका में डालेंगे।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, संदीप गुप्ता, महामंत्री ऋषिकेश सुमित पंवार, जयंत शर्मा, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, शिव कुमार गौतम, राम रतन रतूड़ी, माया घले, लक्ष्मी गुरुंग, पुनीता भंडारी, रीना शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, अजय गुप्ता, अनीता तिवाड़ी, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, सोनू प्रभाकर, राजू नरसिम्हा, प्रदीप कोहली, भूपेंद्र राणा, अनामिका अग्रवाल, राकेश चंद, सचिन अग्रवाल, सुनील चौरसिया, हरि शंकर प्रजापति, राहुल कुमार, उषा जोशी, विनोद भट्ट, संदीप सिल्स्वाल, प्रतीक कालिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *