राइंका चौकी में छात्रों को जल्द मिलेगी प्रयोगशाला

श्रीनगर गढ़वाल।

विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज चौकी के छात्रों को जल्द जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने 42.65 लाख रुपए के बजट से बनने वाले प्रयोगशाला का विधिवत भूमि पूजन किया। इस मौके पर विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग को आदर्श विधानसभा बनाने को लेकर वह प्रयासरत हैं। कहा जल्द ही राइंका चौकी में जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला खुलने से छात्रों को सुविधा मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *