जेडीयू) ने नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के सर्टिफिकेट की जांच की मांग
जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के सर्टिफिकेट की जांच की मांग उठाई है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमारने तेजस्वी की शिक्षा को लेकर सवाल खड़े किये हैं। विधानसभा में तेजस्वी ने सरकारी स्कूल में पढ़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो और उनके सभी भाई-बहन सरकारी स्कूल में ही पढ़े हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तेजस्वी ने सदन में बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह को अपना बैचमेट बताया था। इस पर भी नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी डीपीएस आरके पुरम से पढ़ी हुई हैं, जबकि सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि वो सरकारी स्कूल से पढ़े हैं। यदि वो सच बोल रहे हैं तो अपने स्कूल का नाम और रोल नंबर बतायें।
कानून व्यवस्था को लेकर भी राजनीति को दिक्कत है। विपक्षी दलों को हमेशा बदले की भावना दिखाई पड़ती है। राजद अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर और दफ्तर में पड़े इनकम टैक्स (आईटी) के छापे को गलत बताया है। तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई, ईडी, आईटी का इस्तेमाल करती हैं। अपने विरोधियों को डराने के लिए सरकार इन एजेंसियों का भय दिखाती हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने लाभ के लिए किसी के खिलाफ इन एजेंसियों का इस्तेमाल करना राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने खिलाफ आवाज नहीं सुनना चाहती और इन एजेंसियों का इस्तेमाल हमेशा अपने दुश्मनों के खिलाफ करती है। सरकार ऐसा करके एजेंसियों की साख खराब करने का काम कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को छापे के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज
मिले हैं।
