समर्थन जुटाने को नुक्कड़ नाटक और बैठकें करेगा मंच
ऋषिकेश।
उत्तराखंड जन विकास मंच का पानी-बिजली की दरों और स्व निर्धारित संपत्ति कर में बढ़ोतरी के विरोध में धरना जारी रहा। जनहित से जुड़े मुद्दों के मामले में समर्थन जुटाने के लिए मंच विभिन्न इलाकों और गांवों में नुक्कड़ नाटक और बैठकें करेगा। जब तक बढ़ी दरें वापस नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। हरिद्वार रोड स्थित लोनिवि अतिथिगृह के समीप उत्तराखंड जन विकास मंच से जुड़े लोग गुरुवार को चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। बनखंडी, मायाकुंड क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। पूर्व नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पानी, बिजली व हाउस टैक्स में वृद्धि तार्किक दृष्टि से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मंच आंदोलन में नए नवाचार के द्वारा नुक्कड़ नाटक, विभिन्न ग्राम और वार्ड में बैठक व सभाएं आदि करेंगे। मंच संरक्षक रामकृपाल गौतम ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश ने संपत्ति कर में बढ़ोतरी कर शहर की जनता के साथ अन्याय है। धरना स्थल पर आशुतोष शर्मा, नागेंद्र सिंह, आदेश शर्मा, विपिन शर्मा, गुरमुख सिंह, राकेश कंडवाल, सोनू चौरसिया, हिम्मत गुप्ता, हीरालाल वर्मा, राजेश, बेचन गुप्ता, शशिकांत गिरी, उमेश गिरी, पप्पू, संजय, जलेश्वर प्रसाद, आशीष गुप्ता, प्रवीण, मनीष मौर्य, राजेश गुप्ता, बृजेश पुरोहित, सरला, गायत्री, चंदन, विनोद वर्मा, जयकुमार आदि मौजूद रहे।
