बाजील के बाहिया प्रांत में भारी बारिश से सात लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

 

रियो डी जनेरियो

ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।

क्षेत्रीय नागरिक प्रशासन ने यह जानकारी दी है। नागरिक प्रशासन की ओर से बताया गया कि तेज बारिश से कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई और सामग्रियां क्षति हुई। नागरिक सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, बारिश से लगभग 30 नगरपालिकाएं प्रभावित हैं, जिनमें अब तक सात लोग मारे गए हैं, 175 घायल हुए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

तेज आंधी-तूफान के कारण कई कस्बे और ग्रामीण इलाके पूरी तरह से अलग-थलग हो गए। राहत एवं बचाव टीमों को प्रभावितों तक पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। 200 से अधिक सैन्य दमकलकर्मियों ने दो हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित लोगों के बचाया।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और बाहिया के गवर्नर रुई फालकाओ ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को पुनर्निर्माण सहायता देने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *