जिला मुख्यालय में तैनात एनएचएम कर्मी काम पर लौटे
अल्मोड़ा।
जिला मुख्यालय के सीमएओ दफ्तर समेत अस्पतालों में तैनात एनएचएम कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट गए है। कर्मचारियों के काम पर लौटने से अस्पतालों में इलाज को पहुंचे मरीजों को भी राहत मिली। हालांकि ब्लॉकों में अब भी कई एनएचएम कर्मी कार्यबहिष्कार पर है। गौरतलब है कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर बीते मंगलवार से एनएचएम कर्मी कार्यबहिष्कार पर चल रहे थे। जिससे सैंपलिंग समेत अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई थी। लेकिन इधर अब सोमवार से जिला मुख्यालय के सीमएओ कार्यालय समेत जिला, महिला और बेस अस्पताल में तैनात एनएचएम कर्मी काम पर लौटे गए है। कर्मचारियों के काम पर लौटने से मरीजों को भी राहत मिली। इधर एनएचएम के जिला उपाध्यक्ष खीम नगरकोटी ने बताया कि जिला मुख्यालय के सीएमओ समेत अस्पतालों में तैनात कर्मी सोमवार को काम पर लौटे गए। जबकि ब्लॉकों में कुछ कर्मचारी अब भी कार्यबहिष्कार पर है।
