मंत्री मुकेश सहनी पार्टी की बैठक के बाद अचानक चारों विधायकों के साथ राज्घ्यपाल से मिलने पहुंचे

पटना

बिहार सरकार में पशु एवं मत्घ्स्घ्य संसाधन मंत्री व वीआइपी अध्घ्यक्ष मुकेश सहनी ने आज अपनी पार्टी के विधायक दल की बैठक की । इसके बाद वे अपने चारों विधायकों के साथ राज्घ्यपाल के पास मिलने पहुंचे हैं। अचानक उनके इस कदम से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आखिर मुकेश सहनी अब आगे क्घ्या करने जा रहे हैं?

मुकेश सहनी ने निर्णय लिया है कि निषाद जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए वे खुद संघर्ष करेंगे। सहनी केंद्र द्वारा प्रस्ताव खारिज होने से काफी आहत हैं। इस मसले पर वे अपना विरोध दर्ज कराने रविवार को राजभवन तक पहुंच गए।

इससे पहले सहनी ने आज ही अपनी पार्टी के नेताओं की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें निषाद आरक्षण के मसले पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सहनी ने प्रेस से बात की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निषाद जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने से उन्हें काफी तकलीफ हुई है। वे इस मसले को अपनी पार्टी का एजेंडा बनाकर आगे  बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *