वन स्टाप सेंटर में कर्मियों को चकमा दे किशोरी फरार

 

पिथौरागढ़।

वन स्टॉप सेंटर से एक किशोरी कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। नगर के विण स्थित वन स्टॉप सेंटर से सोमवार सुबह साढ़े पांचे बजे एक किशोरी एकाएक गायब हो गई। वन स्टॉप सेंटर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने किशोरी की खोजबीन शुरू की। करीब पांच घंटे बाद किशोरी को बरामद कर उसे वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया गया। टीम में एएचटीयू प्रभारी मीनू गौतम, सिपाही कविन्द्र कुमार, छत्तर सिंह, मोहम्मद फईम, योगिता यारसौ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *