पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया
पिथौरागढ़।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। बेरीनाग में लंबे समय से फरार चल रहे पुलिस ने सागर धामी, प्रेम प्रकाश व गोपाल सिंह मेहरा को पकड़ा। जिला मुख्यालय और धारचूलामें भी पुलिस दो वारंटियों को पकड़ने में कामयाब हुई है। इनमें कुमौड़ निवासी मनोज सिंह महर व धारचूला निवासी अर्जुन राम शामिल हैं। टीम में बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रतास सिंह नेगी, एसआई किशोर पंत, एसआई दान सिंह धौनी, पिथौरागढ़ कोतवाली एसआई पवन जोशी, धारचूला के एसआई हरजीत सिंह शामिल रहे।
