समाज कल्याण विभाग में कर्मचारियों तैनाती की मांग

नई टिहरी।

समाज कल्याण कर्मचारी संगठन ने समाज कल्याण निदेशक को पत्र भेजकर विभाग में और कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। जिससे समय पर पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला समाज कल्याण कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष किशन सिंह चौहान तथा महामंत्री राजेश चौहान ने कहा समाज कल्याण विभाग द्वारा सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही कई योजनाएं संचालित की जाती है, लेकिन विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते कई बार पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। बताया लोग समय-समय पर योजनाओें का लाभ लेने हेतु समाज कल्याण के दफ्तर में पहुंचते है, जिस कारण कही बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लोगों की बहस भी हो जाती है, जिससे विभागीय कर्मचारी अत्याधिक मानसिक दबाव आ जाते हैं। उन्होंने समाज कल्याण निदेशक से जिला स्तरीय दफ्तरों में पांच कनिष्ठ सहायक, चार वरिष्ठ सहायक, तीन प्रधान सहायक, दो प्रशासनिक अधिकारी एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधकारी एक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दो अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की मांग की है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर कनिष्ठ सहायक कम्प्यूटर आपरेटरों के पदों का सृजन किये जाने की भी मांग की है। ताकि योजनाओं का लोगों को समय पर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *