कांवली गांव में लगा कोविड टीकाकरण कैंप

देहरादून।

कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल की पहल पर कांवली गांव में कोविड टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में दूसरी डोज लगाने के लिए लोग पहुंचे। 300 से अधिक लोगों ने कोविड की दूसरी डोज लगाई। करीब 100 लोगों को पहली डोज लगाई गई। स्थानीय लोगों की मांग पर रविवार को कांवली गांव द्रोणपुरी वार्ड में आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल की ओर से कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। कैंप लगाने से पहले क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से शिविर में कोविशील्ड की दूसरी और कोवक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, रेखा, प्रभा, गुफरान, सुनील, अनीता, अमित डबराल, पंकज, विवेक जोशी आदि मौजूद रहें। दूसरी ओर रविवार को कौलागढ़ स्थित हनुमान मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को चश्मे के फ्रेम निःशुल्क लेंस दिए गए। एसपेक्स एरीना रुड़की के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 125 लोगों ने आंखों की जांच करवाई। इस मौके पर शिविर संयोजक पंडित विपुल नौटियाल, ऑप्टोमेट्रिस्ट अभिषेक सागर, देवकी बिष्ट, अनिल बसनेत, राजीव थापा, मनोज राणा, संजय कुमार, विजय शाही, अमिता क्षेत्री, शालिनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *