स्मैक के साथ एक दबोचा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े एक तस्कर के कब्जे से 7.32 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी तस्कर ने नेटवर्क से जुड़े कई अहम क्लू पुलिस को दिए है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एएसआई पुष्कर सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने मेहरबान पुत्र अली हसन निवासी गांव सराय को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी स्थानीय युवकों को स्मैक की डिलीवरी देता था। बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
