दिसंबर माह की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदला

देहरादून।

दिसंबर माह की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को राजधानी समेत आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे ठंड में भी इजाफा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, 2 और 3 दिसंबर को हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं भी जताई गई है।
बारिश और बर्फबारी के आसार उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से मौसम परिवर्तन का भी आभास हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *