जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में बारात घर से कार में रखे जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया सुभाषनगर हल्द्वानी निवासी अंजली जोशी ने बीते मंगलवार को जेवरात चोरी की तहरीर दी थी। मामले की जांच करते हुए आरोपी रजत, राहुल और बादल को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *