योगी आदित्यनाथ 27 को जाएंगे गोंडा, देश के सबसे बड़े डिस्टलरी प्लांट की रखेंगे आधारशिला

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह मैजापुर चीनी मिल में देश के सबसे बड़े डिस्टलरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। 350 केएल (किलोलीटर) क्षमता के प्लांट की स्थापना पर 455.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्लांट में गन्ने के जूस, चीनी के घोल, जौ, मक्का व अन्य अनाज से एथेनॉल बनाया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह के मुताबिक इससे छोटा 250 केएल की क्षमता वाला डिस्टलरी प्लांट लखीमपुर खीरी जिले के अजवापुर चीनी मिल में है। गोंडा में नया डिस्टलरी प्लांट मई 2022 में बनकर तैयार हो जाएगा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

डिस्टलरी प्लांट की स्थापना से क्या होंगे फायदे

किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान मिल सकेगा
उत्पादन सीमित होने पर चीनी का मूल्य कम नहीं होगा
पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत कम करने में मदद मिलेगी
तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार
जिले में एथेनॉल उत्पादन में वृद्धि होगी
गोदाम में अनाज खराब नहीं होगा, किसानों को उचित मूल्य मिलेगा
गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा
व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *