निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विकासनगर।

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटी ढलानी में एक निजी प्रशिक्षण कैंप के मैनेजर की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सहसपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्ट मार्टम किया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोटी ढलानी की प्रधान शशि रौंछेला ने सहसपुर थाना पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना दी कि कोटी ढलानी स्थित एक प्राइवेट प्रशिक्षण संस्थान के शिविर में पेगासस के मैनेजर करनैल सिंह (55) पुत्र जसवंत सिंह रात को अपने कमरे में सोने गये। सुबह जब कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो नौकर उन्हें उठाने के लिए वहां गया। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद सहसपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा खोला। तब करनैल सिंह बिस्तर पर मृत अवस्था मे पड़े थे। उनके पास में ऑक्सीजन मशीन और दवाइयों का डिब्बा रखा था। एसओ सहसपुर विनोद राणा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि मृतक के परिजन चंडीगढ़ में रहते हैं। जिनको सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *