सीनेट के चुनाव में इमरान को झटका

इस्लामाबाद…….

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के लिए ऊपरी सदन सीनेट के नतीजे परेशान करने वाले साबित हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान की ऊपरी सदन सीनेट की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन सबसे हॉट सीट इस्लामाबाद से पीटीआई के उम्मीदवार और इमरान खान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अब्दुल हफीज शेख को हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) दूसरे नंबर पर रही है।
इमरान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर शेख को पीपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने शिकस्त दी है। गिलानी को चुनाव में 169 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी अब्दुल हफीज शेख को 164 वोट हासिल हुए हैं। इस्लामाबाद में सीनेटर चुनने के लिए हुए मतदान में कुल 340 वोट डाले गए थे। बता दें कि सात मत निर्वाचन अधिकारियों ने अवैध घोषित कर दिए थे। चुनाव में सबसे बेहतर प्रदर्शन के बाद भी इमरान खान के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इमरान खान ने खुद भी डॉक्टर शेख के लिए चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *