गेंदों पर सबसे तेज शतक का बनाया था वर्ल्ड रेकॉर्ड, अब उम्र को लेकर शाहिद आफरीदी ने विवाद को दिया जन्म
नई दिल्ली …….
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अफरीदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया। दरअसल इस पूर्व कप्तान ने ट्वीट किया कि वह 44 साल के हो गए हैं जबकि उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया था कि वह 1975 में पैदा हुए थे। आफरीदी ने ट्वीट कर कहा, आप सभी का मेरे जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद। मैं आज 44 साल का हो गया। मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
37 गेंदों पर जड़ा था सबसे तेज शतक
अप्रैल 2019 में आई अफरीदी की आत्मकथा गेम चेंजर में उन्होंने बताया था कि वह 1980 में नहीं बल्कि 1975 में पैदा हुए थे। इसका मतलब यह है कि 1996 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 37 गेंदों पर जब उन्होंने शतक जड़ा तो वह 16 नहीं बल्कि 19 साल के थे। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में कहा था, दावा किया जाता है कि मैं उस वक्त 16 साल का था लेकिन मैं 19 वर्ष का था। अधिकारियों से मेरी उम्र को लेकर गलती हुई।
कोरी एंडरसन के बाद इस रेकॉर्ड को डीविलियर्स ने तोड़ा था
इसके एक साल बाद यानी 2015 में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने विंडीज के खिलाफ 31 गेंदों पर शतक जड़ उपरोक्त दोनों रेकॉर्ड तोड़ दिया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज डीविलियर्स ने उस मैच में 44 गेंदों पर 149 रन की पारी खेली थी। अफरीदी अपनी उम्र जो बता रहे हैं उसके हिसाब से अफगानिस्तान के उस्मान घनी (17 साल 242 दिन) वनडे में तेजी से शतक जडऩे वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
