पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त किये गिरफ्तार
अलीगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम ने वांछित चल रहे मुन्ना खाँ पुत्र स्व0 नवाव निवासी चलकौरा रोड़ बिहारी कालोनी थाना क्वार्सी अलीगढ़ और रिहान उर्फ मुजाहिद पुत्र स्व0 निसार अहमद निवासी जाकिर नगर थाना क्वार्सी अलीगढ़ को गन्दा नाला बिजलीघर के पास गिरफ्तार किया करके जेल भेजा है।
